फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से गैंगरेप में 46 दिन बाद केस

Wed, 01 May 2019 06:50 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
तमंचे के दम पर महिला से सामूहिक दुराचार किए जाने के एक मामले में सोमवार को 46 दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। अदालत के निर्देश पर एफआईआर लिखने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 14 मार्च 2019 को वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। तभी पड़ोसी तीन लोग दीवार फांदकर भीतर घुस आए। कनपटी पर तमंचा सटाकर तीनों ने दुराचार किया। विरोध करने पर लात-घूसों से पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़िता की मानें तो घटना की शिकायत तभी उसने स्थानीय पुलिस से की थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। अदालत के निर्देश पर सोमवार को पुलिस तीनों दरिंदों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें