फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों का माल हड़पने में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।

विज्ञापन

क्लेमेंटटाउन पुलिस ने अमेजॉन कं पनी के दो और कर्मचारियों को ग्राहकों का माल हड़पने के आरोप में गाजियाबाद स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। दो कर्मचारी पहले जेल जा चुके हैं। पांचवां आरोपी अभी फरार बताया गया है।
पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि सहारनपुर रोड स्थित सेव टावर में अमेजॉन कंपनी के रविंद्र सिंह बुटोला ने 18 अक्तूबर को अभियोग पंजीकृत कराया था कि कंपनी से जुड़े कर्मचारियाें द्वारा अमेजॉन कंपनी का माल ग्राहकों को घर पर डिलीवर किया जाता है। पांच कर्मचारी कंपनी से लाखाें का माल लेकर डिलीवर करने गए थे, लेकिन वह माल ग्राहकों तक नहीं पहुंचा है। आरोपी कर्मचारी फरार हैं और उनके मोबाइल फोन भी बंद हैं। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सरफराज उर्फ विकास कुमार निवासी झंडा मोहल्ला और राजेश निवासी विकास कुंज, लोनी को गिरफ्तार कर साजिश का पर्दाफाश कर दिया था। फरार तीन अन्य आरोपियों में की तलाश में पुलिस दबिश चल रही थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि क्लेमेंटटाउन पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी पुनीत और दर्शन निवासी विकास कुंज थाना लोनी गाजियाबाद को उसके आवास पर छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। पांचवां आरोपी रोहित निवासी माता रानी बाग देहरादून अभी हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर के अनुसार आरोपी फर्जी आधार कार्ड और दस्तावेज के आधार पर अमेजॉन जैसी कंपनियों में डिलीवर कर्मचारी की नौकरी करते थे। कुछ दिन काम करने बाद आरोपी डिलीवर के दौरान माल लेकर फुर्र हो जाते थे। बाद में माल सस्ते दामों में बेच देते थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें