फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Wed, 14 Dec 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 हाईवे पर अजुहा बाजार में मंगलवार की दोपहर सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


   सैनी कोतवाली के अजुहा वार्ड नंबर तीन निवासिनी रामकन्या(50) पत्नी गुंडल प्रसाद मंगलवार की सुबह स्थानीय बैंक से पैसा निकालने के लिए गई थी। दोपहर बाद वह पैसा लेकर घर के लिए लौट रही थी। सड़क पार करते समय हाईवे पर इलाहाबाद की ओर से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे के बाद बाइक सवार महिला को तड़पता छोड़ भाग निकला। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे।

आनन-फानन में लोग घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को देते हुए महिला को जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई महिला की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


खंभे से टकराया बाइक सवार जख्मी
 थाना क्षेत्र के अगियौना गांव का रहने वाला बरमदीन (28) पुत्र बंशीलाल मंगलवार की सुबह स्कूटी से बेनीराम कटरा जा रहा था। करारी इंटर कालेज के सामने वह अनियंत्रित होकर सड़क  किनारे लगे खंभे से टकरा गया। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायल हो नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें