फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप की कोशिश

Sat, 06 May 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
DEMO PIC
विज्ञापन
कौशाम्बी इलाके में रविवार शाम पड़ोसी युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार का प्रयास किया। शाम को किशोरी घर में अकेली थी। शोर मचाने पर दुराचार में नाकाम युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बृहस्पतिवार को पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र की एक किशोरी रविवार शाम घर में अकेली थी। परिवार के अन्य लोग पड़ोसी के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बताया कि घर में अकेली देख पड़ोस का युवक साथी के साथ बहाने से घर के भीतर दाखिल हो गया और किशोरी को दबोच कर दुराचार का प्रयास करने लगा।

युवकों के चंगुल में फंसी किशोरी आबरू बचाते हुए चीख पड़ी। किशोरी का शोर सुन घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख युवक किशोरी को पीटते हुए कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। देर रात घर लौटे परिजनों को किशोरी ने आपबीती बताई।
विज्ञापन


दूसरे दिन पीड़ित किशोरी को लेकर घर वाले थाने पहुंचे। आरोप है कि नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को अफसरों के निर्देश पर कौशाम्बी पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें