फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक समर्थक पर हमला, दो जख्मी

Sun, 31 Mar 2019 12:30 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के रोही गांव के समीप शनिवार शाम चायल विधायक संजय गुप्ता के समर्थकों पर हमला किया गया। झगड़ा ट्रैक्टर से बाइक में मामूली टक्कर लगने की बात पर हुआ था। पिटाई से जख्मी दो समर्थकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


     भरवारी निवासी शंकरलाल चायल विधायक के समर्थक हैं। शनिवार को वह किसी काम से मूरतगंज जा रहे थे। तभी रास्ते में रोही गांव के समीप पीछे से आए ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसे लेकर ट्रैक्टर चालक से कहासुनी हो गई। चालक रोही गांव का ही था। लिहाजा बात बढ़ते ही उसके पक्ष से तमाम लोग लाठी-डंडा लेकर मौके पर आ गए और उसे पीटना शुरू कर दिया। तभी सरायअकिल निवासी विकास गुप्ता वहां पहुंच गया। बीच-बचाव करने पर उसे भी पीटा गया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। हंगामे की खबर पाकर पुलिस के पहुंचते ही हमलावर फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।

शंकर लाल का कहना है कि हफ्ते भर पहले उन्होंने डिप्टी सीएम के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक के खिलाफ कोखराज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। तभी आरोपी युवक ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। हमला करने वाले वही लोग हैं। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा का कहना है कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें