फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी में पकड़ी गई अरुणाचल प्रदेश की देशी शराब

Sun, 09 Apr 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
सैनी कोतवाली पुलिस ने मीठेपुर सयारां गांव के समीप से अरुणांचल प्रदेश की देशी शराब के साथ दो तस्करों को धर दबोचा। तस्करों के पास से पुलिस ने 450 शीशी शराब बरामद की है। यह शराब कौशाम्बी में ही खपाने के लिए ही मंगाई गई है। कार्रवाई के दौरान स्कार्पियो चालक वाहन समेत भाग निकला है। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे से लेते हुए तस्करों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।    कौशाम्बी में अर्से से देशी और विदेशी मदिरा के साथ गांजा की खपत हो रही है। पुलिस की धर-पकड़ में इसका कई बार खुलासा हो चुका है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात सैनी कोतवाल राकेश चौरसिया गश्त पर थे। मीठेपुर सयारा गांव के नजदीक एक स्कार्पियो खड़ी दिखी। स्कार्पियो से कागज की पेटी उतारी जा रही थी। जब तक वह घेराबंदी करते स्कार्पियो चालक स्कार्पियो लेकर भाग निकला। पुलिस ने मौके से इलाहाबाद शंकरगढ़ के मोदीनगर निवासी सुनील कुमार और बृजेश निवासी घूरपुर को धर दबोचा। पुलिस ने युवकों के कब्जे से अरुणांचल प्रदेश में  बनी देशी मदिरा की 450 शीशी बरामद किया। कोतवाल ने बताया कि प्रतापगढ़ से शराब की खेप कौशाम्बी खपत के लिए लाई गई थी। शराब की कीमत करीब 32 हजार रुपये है। तस्करों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें