फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्पे की आपस में टक्कर, युवक की मौत

Thu, 25 Aug 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के कछुआ हाइवे पर एक वाहन ने सवारी लेकर जा रहे दूसरे वाहन में टक्कर मार दिया। इस पर एक तिपहिया अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी के नीचे दब जाने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरे वाहन का चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के पहाड़पुर कोदन निवासी सरवर अली पुत्र बच्छन अली सैनी से घर जाने के लिए अप्पे पर सवार हुआ। जैसे ही वह कछुआ हाईवे पर पहुंचा। सैनी की ओर से सवारी लादकर आ रही दूसरे अप्पे ने ओवर टेक करने के चक्कर में टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद आगे जा रहा अप्पे अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गया। हादसे में सरवर अली गाड़ी के नीचे दब गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

उधर टक्कर मारने वाला आरोपी चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। घटना की सूचना पर पहुंची सैनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि टक्कर मार कर फरार होने वाले चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन


बोलेरो की टक्कर से घायल युवक की मौत
 कोखराज थाने के अलीपुर जीता चौराहे पर अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस के सहारे जिला अस्पताल भेजवाया। घायलों में एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरे घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

करारी थाने के सल्लहा गांव का रहने वाला रामरूप (30) पुत्र रामदेव बुधवार को अंबावा निवासी साथी बुधराम के साथ कोखराज थानाक्षेत्र के भदवां गांव रिश्तेदारी गया था। बृहस्पतिवार को शाम तीन बजे वह साइकिल से साथी के साथ घर लौट रहा था। बताते हैं कि रामरूप जैसे ही अलीपुर जीता चौराहा के पास पहुंचा तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दिया। हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया।

मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रामरूप ने दम तोड़ दिया तो बुधराम की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मौत की खबर रामरूप के परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। वह रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल बुधराम के परिजन भी अस्पताल पहुंचे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें