फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरों ने खाकी की उड़ाई नींद

Sun, 24 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
दोआबा में बाइक चोरों ने पुलिस की नींद हराम कर दी है। आए दिन जिले में बाइक चोरी की हो रही घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े बैंक से पैसा निकालते वक्त एक व्यक्ति की बाइक चोरों ने उड़ा दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर भरवारी पुलिस चौकी को दी। तहरीर लेकर पुलिस चोरी गई बाइक की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बा निवासी पवन शुक्रवार को कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक पैसा निकालने गए थे। इस दौरान उसने बाइक बैंक के बाहर ही खड़ी कर दी और अंदर चला गया। करीब एक घंटे बाद जब वह बैंक से बाहर निकला तो उसकी बाइक गायब थी। आस पास खोजने के बाद जब बाइक का कहीं सुराग नहीं लगा तो उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज भरवारी पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

  बताते चलें कि बाइक चोरी की घटनाओं से परेशान पुलिस ने इन दिनों बाइक चोरी करने वाले गिरोह की धरपकड़ के लिए अभियान भी छेड़ रखा है। महीनों से चल रहे इस अभियान के तहत पुलिस अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की करीब दो दर्जन बाइक बरामद भी कर चुकी है। इसके बाद भी बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। खुद पुलिस के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो बीते दो महीने के भीतर ही जिले में बाइक चोरी की दर्जनभर घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सरगना तक आखिर पुलिस के हाथ कब तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें