नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नंबर पांच बीज का पुरवा में एक घर में अचानक आग लग गई। जब तक आग बुझाई गई तब तक गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की जद में पड़ोसी का छप्पर आने से रखा बिस्तर जल गया। मोहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना के बाद से पीड़ित का हाल बेहाल है।
अजुहा कस्बे के बीज का पुरवा निवासी अवधेश कुमार पुत्र रामजीत का कच्चा घर है। उसके एक पड़ोसी द्वारा घर के बगल में कूड़ा फेंका जाता है। रविवार सुबह पड़ोसी ने कूड़े के ढेर को जलाने के लिए आग लगा दी। कूड़े की चिंगारी उड़कर अवधेश के घर पहुंची। थोड़ी ही देर में घर में आग भड़क उठी। गृहस्वामी जब तक कुछ समझ पाते आग तेज हो गई। मोहल्ले के लोग बुझाने के लिए दौड़े। जब तक आग पर काबू पाया गया पीड़ित का घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया। आग की लपट पड़ोसी राकेश पुत्र रामऔतार के छप्पर में पहुंची। घटना में राकेश का छप्पर व उसके नीचे रखा बिस्तर आदि जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद से पीड़ित अवधेश का हाल बेहाल है। राजस्वकर्मी है कि वह सूचना के बाद भी नुकसान का जायजा लेने पहुंचे। पीड़ित की मानें तो घटना में लगभग 20 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।