फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहलादपुर में चंगाई सभा करते नौ लोग गिरफ्तार

Mon, 13 Nov 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
kaushambi
विज्ञापन
दोआबा में धर्म परिवर्तन कराने का खेल नहीं थम रहा है। प्रशासनिक चेतावनी के बाद भी गांव-गांव चंगाई सभा कर लोगों को भड़काया जा रहा है। रविवार को सरायअकिल पुलिस ने अहलादपुर गांव में ऐसी ही सभा कर रहे नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों से जिले में धर्म परिवर्तन कराने वालों का नेटवर्क सक्रिय है। ईसाई धर्म से जुड़े लोग-प्रत्येक रविवार को गांव-गांव सभा कर धार्मिक उन्माद फैलाने का काम कर रहे हैं। सभा के दौरान हिन्दुओं के देवी-देवताओं की आलोचना और इसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर गरीबों, बेसहारों को भड़काने का काम किया जा रहा है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी धर्म परिवर्तन का खेल जारी है। पिछले हफ्ते सरायअकिल इलाके के बिरनेर गांव में भी सभा का आयोजन किया गया था। इसकी भनक लगने पर आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिकायत थाना पुलिस से की थी। पुलिस ने छापामारी कर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर दी थी।

एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने आगे से बिना प्रशासनिक अनुमति के सभा करने पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बाद भी रविवार को अहलादपुर मजरा जरैनी में चंगाई सभा की जा रही थी। सूचना मिलते ही कोतवाल राकेश चौरसिया तिल्हापुर चौकी प्रभारी अविनाश पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही आयोजन स्थल पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके से पुरखास निवासी रामचंद्र, पप्पू साहू, इमली गांव का सोनेलाल, मोनेलाल, रामदास, बरियावां निवासी मदनलाल, ऐगवां निवासी नीतेश कुमार, बहुंगरा का अजय कुमार तथा महदमदपुर निवासी कौशल कुमार समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ 151 के तहत चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें