फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता हत्या कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
21 जुलाई को वकील उमेश मिश्र की गोली मारकर हत्या करने के दो नामजद आरोपियों को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने लिखापढ़ी कर उन्हें  सलाखों के पीछे भेज दिया है। शेष बचे अरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ताबड़तोड दबिश दे रही है।
विज्ञापन


मंझनपुर के कादीपुर के पास 21 जुलाई को अधिवक्ता उमेश मिश्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में अधिवक्ताओं के बढ़ रहे प्रदर्शन को देख सदर कोतवाली ने आनन-फानन में दबिश देकर शनिवार की भोर त्रिभुवन, शिवभवन को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सदर कोतवाली मो. हाशिम का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें