फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक जख्मी

Wed, 03 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कस्बे के अगियौना मोड़ के समीप टेंपो और बाइक की टक्कर लगने से दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 करारी थाना क्षेत्र के अगियौना गांव निवासी सलमान (22) पुत्र वकील अहमद बुधवार की सुबह अपने दोस्त मोहम्मद नौशाद (32) पुत्र मोहम्मद आफताब निवासी बलियावां कोखराज के साथ बाइक से मूरतगंज गया था। दिन में करीब 2 बजे दोनों युवक बाइक से अगियौना गांव आ रहे थे। इस दौरान जैसे ही उनकी बाइक गांव के समीप मोड़ पर पहुंची, तभी मंझनपुर से सवारियां लेकर करारी की ओर जा रहे टेंपो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे बाइक समेत दोनों युवक गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना हुई देख आसपास के लोग दौड़े। ग्रामीणों ने खून से लथपथ पड़े युवकों को एम्बुलेंस मंगाकर जिला अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटना की जानकारी घरवालों के साथ पुलिस को दी। जिला अस्पताल में भर्ती दोनों युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें