गोराजू गांव में मंगलवार शाम एक विवाहिता घर के भीतर आग का गोला बन गई। विवाहिता की चीख सुन घर परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और आग से बचाते हुए विवाहिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। चर्चा है कि बीमारी से तंग आकर विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया है।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव में ब्याही रीता देवी पत्नी श्याम कुमार बीमारी से ग्रसित है। बताया जा रहा है कि पति दिल्ली में रहकर कमाई करता है। इलाज कराने के लिए उसने रीता को गांव में छोड़ रखा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को विवाहिता के सास-ससुर खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान मौका पाते ही विवाहिता ने अपने शरीर में आग लगा ली। विवाहिता की चीख सुन घर-परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग विवाहिता को आग से बचाते हुए नजदीकी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बीमारी से आजिज आकर विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया।