फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से भगाया

Sat, 24 Nov 2018 12:39 AM IST
kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। भरवारी कस्बे में ब्याही प्रयागराज की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना स्थित मालवीय नगर की सोनिया केसरवानी ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले भरवारी निवासी आशीष से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होेने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया।

पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता के मुताबिक हफ्ते भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी लाठी-डंडे से पिटाई की। इसके बाद घर से भगा दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी। कोखराज पुलिस ने आरोपी पति आशीष, उसके भाई पिंटू, संजय, बहन कोमल, पिता रामानंद व मां विजयलक्ष्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें