फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनपटी पर तमंचा सटाकर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महेवाघाट क्षेत्र की एक 17 वर्षीय एक लड़की ने बताया कि 23 अप्रैल की शाम वह घर पर अकेली थी। परिजन कहीं रिश्तेदारी में गए थे। इस दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया। कनपटी पर तमंचा सटाकर दुराचार किया। विरोध करने पर पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने फोन कर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पिता ने उसी रोज पुलिस को तहरीर दिया। जांच के बाद मंगलवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में महेवाघाट इंस्पेक्टर दिनेश यादव का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़कर जेल भेजा जाएगा। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें