फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार लेकर 24 किलो गांजा पी गई खाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर।
विज्ञापन

अधिकारियों की नाक के नीचे पुलिस की एक टीम ने बड़ा खेल कर दिया। तस्कर से 24 किलो गांजा बरामद किया और 50 हजार रुपये लेकर मुख्यालय से ही छोड़ दिया। घर पहुंचे तस्कर ने इसकी जानकारी अपने साथियों को दी तो पूरे जिले में पुलिस के इस कारनामे का हल्ला मच गया। इससे गांजा पकड़ने वाली टीम बैकफुट पर आ गई है।
जिला मुख्यालय में 24 घंटा तैनात रहने वाली पुलिस की एक टीम ने मुखबिर की सूचना पर ओसा के समीप से एक तस्कर के कब्जे से 24 किलो गांजा बरामद किया था। गांजा बरामद करने के बाद आरोपी को पुलिस पकड़कर जिला मुख्यालय लाई। यहां घंटों पूछताछ के बाद पुलिस ने तस्कर के एक साथी को बुलवाया। गांजा तस्कर को छोड़ने को लेकर पंचायत हुई। इसमें गांजा तस्करों की पूरी टीम शामिल हो गई। देर शाम 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद पुलिस ने 24 किलो गांजा रख लिया और 50 हजार रुपये लेकर तस्कर को छोड़ दिया। पुलिस के चंगुल से छूटा आरोपी अपने गांव पहुंचा तो उसने साथियों को इसकी जानकारी दी। दूसरे तस्करों ने भी पुलिस की यह कार्रवाई अपने साथियों से शेयर की। पल भर में यह मामला पूरे जिले में वायरल हो गया। गांजा बरामद करने वाली पुलिस टीम इससे सकते में आ गई। अब वह तस्कर को छुड़ाने वाले पर दबाव बना रही है कि वह उसको लाकर पुलिस के हवाले करे लेकिन दोनों गायब हो चुके हैं। इससे पुलिस टीम की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


50 हजार लेकर 24 किलो गांजा पी गई खाकी
दबिश देकर पुलिस ने पकड़ा था, जिला मुख्यालय पर पूछताछ के बाद छोड़ा
पुलिस के कारनामे की महकमे में चर्चा तेज, गांजा पकड़ने वाली टीम परेशान


सवा लाख रुपये कीमत का है गांजा
पुलिस टीम ने जो गांजा बरामद किया है उसकी कीमत बाजार में लगभग सवा लाख रुपये है। पुलिस टीम इस गांजे को बेचने की फिराक में थी लेकिन अब पेंच फंस चुका है। इसलिए पुलिस कर्मियों ने चुप्पी साध ली है। महकमे में हो रहे इस खेल ने अधिकारियों की भी नींद उड़ा रखी है।
विज्ञापन



क्या कहते हैं अधिकारी
‘प्रकरण की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो मामला गंभीर है। क्राइम ब्रांच लाकर यदि किसी को छोड़ा गया है तो इसकी गोपनीय जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। आरोप सत्य पाया गया तो टीम का कोई भी सदस्य नहीं बचेगा। विभागीय कार्रवाई अलग से होगी।’
अशोक पांडेय
पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें