फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के डंक से महिला की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से महिला की मौत, कोहराम
विज्ञापन

चायल। इलाके के दुर्गापुर गांव में गुरुवार को डेंगू बुखार से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। उसका इलाज प्रयागराज के निजी अस्पताल में चल रहा था। महिला की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

दुर्गापुर गांव निवासी रुद्र प्रसाद खेती करके परिवार का गुजारा करता है। उसकी पत्नी फोटू देवी (40) को चार दिन पहले बुखार आया। इस पर परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। तबीयत में सुधार नहीं होता देख मंगलवार को परिजनों ने उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जांच के बाद डॉक्टर ने महिला को डेंगू पीड़ित बताया। जानलेवा बुखार की पुष्टि होने पर घर वाले परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि गुुरवार की दोपहर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को घर लाकर फौरन उसका अंतिम संस्कार कर दिया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें