फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टीदारों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल । पिपरी क्षेत्र के तिलगोड़ी गांव में शुक्रवार सुबह पट्टीदारों ने एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गई। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


तिलगोड़ी गांव की फात्मा बीवी ने बताया कि उसका पति फारूक सऊदी अरब में रहता है। घर पर वह बच्चों के साथ रहती है। पीड़िता के मुताबिक पट्टीदार आए दिन उसे गाली-गलौज करते हैं जबकि जवाब देने पर झगड़ा करने पर अमादा हो जाते हैं। शुक्रवार सुबह भी जेठ गालियां दे रहा था। ऐतराज जताने पर अपनी पत्नी व बेटी-बेटों संग मिलकर पिटाई शुरु कर दी। इस दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दे दिया। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें