फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहनपुरवा, चंदईतारा गांव में चोरों का कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहनपुरवा, चंदईतारा गांवों में चोरों का कहर
विज्ञापन

-एक ही रात एक दर्जन घरों को खंगाला, नगदी समेत दो लाख की संपत्ति किया पार
फोटो नं-10
अमर उजाला ब्यूरो
चायल/बारा (कौशाम्बी)। दोआबा में बेखौफ चोरों के गिरोह ने शुक्रवार को बेहनपुरवा और चंदई तारा गांवों में जमकर कहर ढाया। एक ही रात दर्जन भर घरों से नगदी समेत करीब दो लाख की संपत्ति पार कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
चरवा थाना क्षेत्र के चंदईतारा गांव निवासी पिंटू पुत्र दर्शन शुक्रवार रात परिवार के साथ घर के भीतर सोया था। दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर दो हजार नगदी समेत चांदी के गहने उठा ले गए। इसके बाद चोर पड़ोसी गेंदा देवी, इन्द्रपाल, सूरजपाल, फूलचंद्र और बद्री प्रसाद के घर पहुंचे। यहां से चोरों ने नगदी समेत करीब सवा लाख की संपत्ति पार कर दी। इसी तरह कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बेहनपुरवा गांव में राघवराम, प्रमोद के घर सेंधमारी करते हुए चोरी का प्रयास किया। जगहट होने के कारण चोर पड़ोसी अरविंद के घर सेंधमारी कर 10 हजार नगदी के साथ सोने-चांदी के गहने, बर्तन आदि उठा ले गए। इसके बाद पड़ोसी जगन्नाथ और रामलाल के घर से बर्तन, कपड़े आदि पार कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार के लोगों को सुबह हुई। एक ही रात एक दर्जन घरों में चोरी से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए पीड़ितों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। जिसके कारण वे आए दिन मकान-दुकान खंगाल रहे हैं। चोरी की घटना के बाद से पीड़ित परिवारों के साथ ग्रामीणों में दहशत पसर गई है।
विज्ञापन




अप्पे की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
चायल (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव निवासी त्रिलोक पटेल शनिवार की दोपहर दोस्त अनूप के साथ बाइक से इलाहाबाद जा रहा था। तालाब तिवारी गांव के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार अप्पे में बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन




पशुशाला से भैंस खोल ले गए चोर
चायल (ब्यूरो)। पिपरी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी गगन सिंह पुत्र महादेव पशुपालक है। बताया कि घर के बगल पशुशाला में उसकी कीमती भैंस बंधी थी। शुक्रवार रात बेखौफ चोर पशुशाला में बंधी भैंस खोल ले गए। खोजबीन करते हुए भुक्तभोगी थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मवेशी चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें