फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज-धज के साध निकला नई बाजार भरवारी में रामदल

विज्ञापन
विज्ञापन
सज-धज के साथ निकला भरवारी का रामदल
विज्ञापन

रावण बध होते ही जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा मैदान
मेले में बच्चों ने झूले, जादू और निशानेबाजी का उठाया आनंद
भरवारी (ब्यूरो)। नगर पंचायत भरवारी के दो दिवसीय दशहरे मेले के पहले दिन रामदल निकाला गया। नई बाजार हनुमान मंदिर से सज धज के साथ निकला रामदल रेलवे क्रासिंग होते हुए सिंघिया मैदान पहुंचा। जहां रावण वध किया गया। रावण के मारे जाते ही मैदान जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रामदल देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चों ने झूले, रोशनी, निशानेबाजी आदि चीजों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

नया बाजार भरवारी का दशहरा मेला सोमवार की शाम चार बजे शुरू हुआ। मेले में सबसे पहले नया बाजार हनुमान मंदिर से श्रीराम लीला कमेटी पूरे सज-धज के साथ भव्य राम दल निकाला गया। रामदल नया बाजार के हनुमान मंदिर से उठकर भरवारी रेलवे क्रासिंग होते हुए सिंघिया स्थित युद्ध के मैदान पर पहुंचा। जहां पर राम-रावण के बीच युद्ध हुआ। इस दौरान जयश्रीराम के नारे लगे। मेले में आये हुए दर्शकों के मनोरंजन का भी मेला कमेटी ने पूरा खयाल रखा। कस्बे में सांस्कृतिक कार्यक्रम नौटंकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। रामदल में मेला कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार केसरवानी, घनश्याम दास रस्तोगी, शेखर रस्तोगी, कैलाश चंद्र केसरवानी, राजू गुलाटी, अशोक गुलाटी, रमेश अग्रहरि, प्रेम नारायण केसरवानी, राकेश अरोड़ा, प्रकाश चंद्र केसरवानी, दिलीप केसरवानी सहित तमाम स्थानीय गणमान्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें