फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर पकड़े गए धर्मांतरण कराने वाले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर पकड़े गए धर्मांतरण कराने वाले लोग
विज्ञापन

अंबावा और गोबर सहाई गांव से चार गिरफ्तार, भेजे गए जेल
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दोआबा में यीशु दरबार की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का खेल तेजी से चल रहा है। सैनी के कोरियों गांव से शुरू हुई चंगाई सभा गांव-गांव चल पड़ी है। रविवार को मंझनपुर पुलिस ने गोबर सहाई और अंबावां गांव में चल रही सभा से चार लोगों को धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कौशाम्बी में यीशु की सभा के नाम पर गांव-गांव धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है। गांव-गांव यीशु दरबार लग रहा है। दरबार और सभा के नाम पर हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। दोआबा में धर्म परिवर्तन की शुरूआत कोरियों गांव में 16 सितंबर से हुई। इसके बाद यह सिलसिला तेजी से चल पड़ा। मंझनपुर के गोबर सहाई और अंबावा गांव में रविवार को यीशु दरबार लगा था। जहां लोगों को झांसा देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इस चंगाई सभा में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी आई थीं। मंझनपुर कोतवाली पुलिस को धर्म परिवर्तन की सूचना मिली तो फोर्स मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने गोबर सहाई गांव से धीरेन्द्र कुमार निवासी जगदीशपुर, सरायअकिल, राजेन्द्र कुमार निवासी गोबरसहाई और अंबावा गांव से छेदीलाल निवासी दीवर कोतारी और राजेन्द्र निवासी अंबावा पश्चिम को धर दबोचा। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद पकड़े गए आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। इससे पहले 16 सितंबर को सैनी के कोरियों गांव में जनसभा की आड़ में धर्म परिवर्तन करने वाले आधा दर्जन लोग सलाखों के पीछे भेजे जा चुके है। वहीं 28 सितंबर को कोतारी गांव से देशराज, जय बहादुर मोहम्मदपुर पूरामुफ्ती, फिरोज निवासी कोतारी को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें