फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोखराज में युवती से गैंगरेप की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज में युवती से गैंगरेप की कोशिश
विज्ञापन

विरोध करने पर दरिंदों ने पीटकर किया लहूलुहान, दो पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
कोखराज इलाके में रविवार रात दरिंदों ने युवती के साथ सामूहिक दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर दरिंदों ने युवती को पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। देर रात पीड़िता की तहरीर पर पुलिस दो आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती रविवार शाम घर में अकेली थी। परिवार के लोग पड़ोसी के घर आयोजित भोज में शामिल होने गए थे। युवती को घर में अकेली देख पड़ोसी युवक बहाने से घर के भीतर पहुंचे और दबोच कर सामूहिक दुराचार का प्रयास करने लगे। युवकों के चंगुल में फंसी युवती ने आबरू बचाने के लिए विरोध किया। इस पर दुराचार में नाकाम दरिंदों ने युवती को पीटकर लहूलुहान कर दिया। युवती को बेसुध देख दरिंदे कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घर लौटे परिजनों को युवती ने आपबीती बताई। देर रात पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन




जुआरियों के लिए महफूज बना कौशाम्बी
सैनी, पइंसा, पिपरी और पुरामुफ्ती इलाके में बिछने लगीं फडे़ं
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
दीपावली पर्व से पहले दोआबा में पड़ोसी जिले के जुआरी ठिकाना बनाने में जुटे है। अर्से से जिले में जुआरियों का मेला लगता चला आ रहा है। जहां रोजाना लाखों का वारा-न्यारा किया जाता है। दीपावली के बाद आने वाले मंगलवार के दिन सैनी कोतवाली इलाके में हजारों की तादाद में जुआरी इकट्ठा होते हैं। पर्व सेपहले ही पइंसा, पिपरी, सैनी और पुरामुफ्ती में जुए की फड़ बिछने लगी है। मोटी रकम के आगे पुलिस भी बौनी बन जाती है।
विज्ञापन

जुआरियों के लिए द्वाबा के अड्डे अर्से से महफूज रहे हैं। गोरखधंधे में संलिप्त लोग पुलिस से साठ-गांठ कर जुए की फड़ बिछवा कर रोजाना लाखों का वारा न्यारा करते हैं। मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के अनेठा, कैमा, मोगला, अफजलपुर, उवांरी, सैनी के देवीगंज, गुलामीपुर, ताज मल्लाहन, अलीपुर जीता, पिपरी के औधन, तिल्हापुरमोड़, असरावल कला, पुरामुफ्ती के फतेहपुरघाट, मीरापुर, सल्लाहपुर, बेसढ़ी, उमरछा आदि गांवों में रोजाना जुआरियों का जमघट लग रहा है। जहां बेखौफ होकर जुआरी लाखों का वारा न्यारा करते हैं। चर्चा है कि मोटी रकम बंधी होने के कारण पुलिस जुआरियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मामले में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय का कहना है कि जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी थानेदारों को दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें