फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से आठ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। क्षेत्र के देवाना गांव में मंगलवार रात चोरों ने सेंध लगाकर एक घर से करीब आठ लाख का माल पार कर दिया। गृहस्वामी ने आठ लोगों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


देवाना निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र रामसजीवन दुबे खेती करके परिवार का खर्च चलाता है। मंगलवार रात वह और परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरे में सो गए। इस दौरान दीवार से सेंध लगाकर घुसे चोर 50 हजार रुपये, करीब सात लाख रुपये के गहने, कपड़ा, बर्तन आदि उठा ले गए। सुबह सोकर उठे सदस्यों ने सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पाकर पहुंची फील्ड यूनिट और पुलिस टीम ने जांच की। मामले में पश्चिमशरीरा इंस्पेक्टर स्वामीनाथ का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें