फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म में नाकाम दरिंदों ने युवती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म में नाकाम दरिंदों ने युवती को पीटा
विज्ञापन

-रविवार की शाम हुई घटना, दो के खिलाफ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज इलाके में रविवार की शाम दरिंदों ने युवती के साथ सामूहिक दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर दरिंदे युवती को पीटते हुए भाग निकले। घर लौटे परिजनों को पीड़िता ने आपबीती बताई तो वे सन्न रह गए। देर शाम पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव में युवती रविवार की शाम घर पर अकेली थी। परिवार के लोग खलिहान पर गए हुए थे। बहाने से मोहल्ले के दो युवक पहुंचे और अकेली देख दबोच कर मनमानी का प्रयास करने लगे। युवकों का दुस्साहस देख पीड़िता चीखने लगी। इस पर दुराचार में नाकाम दरिंदों ने युवती को बेरहमी से पीट दिया। बताया कि पिटाई करने के बाद आरोपी कहीं भी शिकायत पर पूरे परिवार के जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। देर शाम घर लौटे परिजनों को युवती ने आपबीती बताई तो होश उड़ गए। युवती को लेकर पहुंचे परिजनों ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें