फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटा बदमाशों ने व्यापारी को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचा सटा बदमाशों ने व्यापारी को लूटा
विज्ञापन

20 हजार नगदी के साथ सवा लाख का सामान किया पार
व्यापारी की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
करारी (कौशाम्बी)। शेषा चौराहे पर शुक्रवार रात बदमाशों ने व्यापारी को तमंचा सटाकर लूट लिया। बदमाशों ने व्यापारी पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जान से मारने का भी प्रयास किया। व्यापारी की तहरीर पर करारी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
करारी थाना क्षेत्र के शेषा गांव का अमित कुमार पुत्र राम नारायण ने चौराहे पर खाद, सीमेंट सरिया की दुकान खोल रखी है। बताया कि वह दुकान के पीछे हिस्से में बने कमरे में रहता है। शुक्रवार रात करीब दो बजे नकाबपोश चार युवक दीवार फंादकर पहुंचे और कनपटी पर तमंचा सटा दिया। बदमाशों ने उस पर बिस्तर के साथ मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। व्यापारी को तमंचा सटाकर बदमाशों ने 20 हजार रुपए नकद के साथ करीब सवा लाख का सामान पार कर दिया। घटना अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद व्यापारी ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ परिजनों को दी। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने घेराबंदी भी की पर सुराग नहीं लगा। अमित की तहरीर पर पुलिस ने जितेन्द्र सिंह, अशोक कुमार, धर्मपाल और देवतादीन के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




विक्षिप्त को चोर समझ बेरहमी से पीटा
नारा प्रधान का भतीजा था युवक, चमरूपुर गांव में हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी (कौशाम्बी)। कोखराज के चक चमरूपुर गांव में शुक्रवार रात ग्रामीणों ने विक्षिप्त युवक को चोर समझकर बेरहमी से पीटते हुए लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच पड़ताल में पता चला कि युवक नारा गांव के प्रधान का भतीजा है।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के चक चमरूपुर गांव निवासी अशर्फीलाल के घर पर रात करीब तीन बजे एक युवक पहुंचा और चबूतरे पर लेट गया। आहट होने पर अशर्फीलाल ने चोर-चोर कहते हुए ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया। जब तक युवक कुछ समझ पाता ग्रामीणों ने उसे चोर समझ बेरहमी से पीटते हुए लहूलुहान कर दिया। युवक को खून से लथपथ करने के बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए युवक से पूछताछ की। युवक ने खुद को नारा गांव के प्रधान का भतीजा अकबर पुत्र सैयद बताया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बताया जा रहा है कि जिस युवक को ग्रामीणों ने पीटा है उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। सप्ताह भर से वह भरवारी बाजार में दुकानों से मांग कर पेट भरता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें