फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े बंद मकान से दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन दहाड़े बंद मकान से दो लाख की चोरी
विज्ञापन

-मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़ चोरों ने की वारदात, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के मधवामई गांव में सोमवार को दिन दहाड़े बेखौफ चोर किसान का बंद मकान खंगाल ले गए। कुंडी तोड़कर घर में घुसे चोरों ने नगदी समेत करीब दो लाख के गहने पार कर दिए। घटना की जानकारी भुक्तभोगी को शाम को खेत से लौटने पर हुई। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
सैनी कोतवाली के मधवामई गांव का राकेश सिंह पुत्र जग्गू किसान है। सोमवार को वह घर में ताला लगाकर परिवार के साथ खेत पर गया था। इसी दौरान बेखौफ चोर बंद मकान के मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर के भीतर दाखिल हुए। बक्से का ताला तोड़ चोरों ने 40 हजार नगदी के साथ करीब दो लाख रुपए के गहने पार कर दिए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को शाम को घर लौटने पर हुई। घर का बिखरा सामान देख लोग सन्न रह गए। पड़ोसी के घर दिन दहाड़े चोरी की जानकारी होते ही मौके पर लोगों का मजमा लग गया। देर शाम भुक्तभोगी शिकायत लेकर थाने पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। बंद मकान से नगदी-गहने चोरी होने के बाद से ग्रामीणों में दहशत पसरी हुई है।
विज्ञापन




दबंगों ने युवक को पीटकर किया मरणासन्न
-पुरानी रंजिश में कहासुनी के बाद हुई मारपीट, चार पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा थाना क्षेत्र के कूड़ापुर गांव में सोमवार शाम दबंगों ने युवक को पीटते हुए मरणासन्न कर दिया। युवक की चीख सुन घर परिवार के साथ गांव के अन्य लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए चार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चरवा थाना क्षेत्र के कूड़ापुर गांव निवासी मनोज कुमार का पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम मनोज खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से रास्ते में घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसे रोकते हुए बेरहमी से पीटकर मरणासन्न कर दिया। युवक की चीख पुकार सुन घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए बेहोश पड़े युवक को नजदीकी ले गए। जख्मी युवक के भाई मुकेश की तहरीर पर पुलिस चार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दबंगों की पिटाई के बाद से पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है। चरवा कोतवाल ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट की घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच और हमलावरों की तलाश कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें