फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता पर ससुराल वालों ने ढाया सितम

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता पर सितम
विज्ञापन

-मायके से एक लाख नगदी नहीं लाने पर पिटाई कर घर से निकला
-पीड़िता की तहरीर पर पति समेत पांच पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सीधी जिले के शीतलपुर गांव में ब्याही युवती को ससुराल वालों ने पीटकर घर से निकाल दिया। शादी के बाद से ही ससुराली मायके से एक लाख रुपए लाने की जिद कर प्रताड़ित कर रहे थे। सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
कोखराज थाना क्षेत्र के बेलहा गांव की संगीता देवी की शादी साल भर पहले मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शीतलपुर गांव निवासी सोहन के साथ हुई थी। बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग मायके से एक लाख रुपए नगदी लाने की जिद कर उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वालों ने हद तब पार कर दी जब पखवारे भर पहले बेरहमी से पीटते हुए संगीता को घर से निकाल दिया। ससुराल वालों की यातना के बाद पीड़िता मायके पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर बात नहीं बन सकी। सोमवार को पिता के साथ कोखराज थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़ित विवाहिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



संक्रामक बीमारी की आशंका
मंझनपुर (ब्यूरो)। सरसवां ब्लॉक के टिकरा गांव में सफाई कर्मी के नियमित नहीं आने से गंदगी का अंबार लगा है। पानी की निकासी के लिए बनी नालियां पूरी तरह से चोक हो चुकी हैं। नालियों का गंदा पानी रास्ते में बह रहा है। इससे लोगों में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि तैनाती के बाद से आज तक सफाई कर्मी गांवयदा-कदा ही आ रहा है। शिकायत के बाद भी ब्लाक के अधिकारी मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें