फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमसुदा मासूमों की तलाश में आपरेशन मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर।
विज्ञापन

गुमशुदा मासूमों की तलाश के लिए परिजनों के साथ पुलिस का सर्च आपरेशन करेगा। घर, मेला, बाजार से लापता बच्चे कहां हैं, इसके लिए प्रदेश्र भर में आपरेशन मुस्कान तृतीय चलाया जाएगा। जुलाई महीने में अनवरत पुलिस का सर्च अभियान चलेगा। पुलिस महानिदेशक का पत्र मिलते ही एसपी ने थानेदारों के लिए फरमान जारी कर दिया है। हिदायत दी है कि अभियान में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ऑपरेशन इस्माइल की मुस्कान आज भी अधूरी है। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की तलाश को आपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। 19 साल बीतने के बाद भी पांच दर्जन से अधिक परिवार ऐसे हैं जिनके घर से लापता बेटा-बेटी आज तक नहीं लौट सके हैं। पुलिस का सर्च ऑपरेशन कुछ हद तक सफलता की ओर दौड़ा। एक तरफ पुलिस गुमशुदा बच्चों की तलाश करती रहती है और दूसरी तरफ लड़के और लड़कियां घर से गायब होती रहती हैं।
विज्ञापन


प्रति वर्ष देखें तो दो दर्जन से अधिक बच्चे घर से गायब हो जाते हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या बच्चियों की है। ऐसे बच्चों की तलाश को पुलिस आपरेशन मुस्कान चला रही है। पुलिस महानिदेशक ने एक माह तक अनवरत सर्च अभियान चलाए जाने का निर्देश एसपी को दिया है। हाकिम का फरमान मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने थानेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जुलाई महीने पुलिस का सर्च आपरेशन चलेगा।
विज्ञापन


गुमशुदा मासूमों की तलाश में ऑपरेशन मुस्कान
तीस दिन चलेगा सर्च अभियान, एसपी ने जारी किया फरमान


बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर खास नजर की हिदायत
पारिवारिक विवाद या फिर गुस्से में लापता हुए बच्चों की तलाश में बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। घर से भागने के बाद बच्चे या तो बस अड्डा जाएंगे या फिर रेलवे स्टेशन। यही दो जगह ऐसी है जांच से अपनों की बगावत बढ़ती है। एसपी ने मातहतों को ऐसे स्थानों पर चौकसी के साथ नजर रखने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें