फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा चक्कर में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा चक्की घर में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

कौशाम्बी इलाके के सलेमपुर गांव का मामला, दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो नं-16
बारा। सलेमपुर गांव स्थित एक आटा चक्की घर में रविवार दोपहर विद्युत तार टूटकर गिरने से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से नगदी समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है। लपटों को देखकर आसपास करीब घंटे भर तक हड़कंप मचा रहा। चक्की संचालक ने विद्युत ऑपरेटर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
सदर तहसील क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी मृगलोचन चतुर्वेदी ने अपने घर पर ही आटा चक्की खोल रखी है। उसके दरवाजे पर लगे छप्पर के ऊपर से बिजली का तार गुजरा हुआ है। रविवार दोपहर अचानक तार टूटकर गिर गया। इससे छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग चक्कर तक पहुंच गई। धुंए का गुबार और लपट देख हड़कंप पर गया। चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि इससे पहले ही करीब 20 हजार रुपया नगद, अनाज, कुछ गृहस्थी का सामान समेत लगभग दो लाख का माल जलकर राख हो चुका था। चक्की संचालक ने ऑपरेटर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। उसका कहना है कि नियमानुसार कटौती के वक्त ऑपरेटर ने आपूर्ति बहाल कर दी थी।
विज्ञापन

12 बीघा गेहूं की फसल जली
कनैली। क्षेत्र के जुगराजपुर गांव निवासी चंद्रकांत पुत्र हीरामणि के खेत में शनिवार शाम संदिग्ध दशा में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से उसकी तकरीबन छह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। चंद्रकांत के पड़ोसी महेश, राजकुमार तथा वैभव की भी दो-दो बीघा फसल जल गई। किसानों ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन


झोपड़ी में लगी आग
पश्चिमशरीरा। स्थानीय कस्बा निवासी संजय पुत्र हरीलाल मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसका झोपड़ीनुमा मकान है। रविवार दोपहर शार्ट-सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से करीब 10 हजार का सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत करके किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें