दूल्हे की कार पलटी, मासूम सहित पांच घायल
नगर कोतवाली क्षेत्र के कोर्रईं गांव के समीप रविवार दोपहर हुआ हादसा
फोटो नं.2,3,4
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के कोर्रईं गांव के समीप रविवार दोपहर बाइक सवार को बचाने में एक दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दूल्हा सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रयागराज के जारी बाजार निवासी लईक अहमद पुत्र अनीस की रविवार को शादी थी। बारात सैनी इलाके के मधवामई जा रही थी। कोर्रईं गांव के समीप अचानक एक बाइक सवार आ गया। इसे बचाने के चक्कर में दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दूल्हे के साथ कार में सवार नसीमा पत्नी हनीफ, चालक चांद पुत्र बचऊ व रेखा तथा उसका एक मासूम बेटा घायल हो गया। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन में एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है।