युवक की पिटाई मामले में चार पर एफआईआर
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सुजातपुर बम्हरौली निवासी अलोपी प्रसाद पुत्र बाबूलाल ने बताया कि 11 सितंबर को वह मंझनपुर इलाके के बिसौरा गांव गया था। बिसौरा गांव के समीप पहुंचते ही सड़क किनारे बैठे तन्नापर निवासी तीरथ व खोजवापुर निवासी इंद्रजीत ने रंजिश के चलते उसे रोक लिया। इसके बाद पिटाई की। पीड़ित की मानें तो शिकायत उसी रोज पुलिस से की गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। गुरुवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
----
पाइप चोरी में दो के खिलाफ केस
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बरक्कतपुर निवासी निसार अहमद ने बताया कि उसने गांव में ही नलकूप लगा रखा है। पीड़ित की मानें तो दो दिन पहले गांव के ही दो युवक करीब 20 फीट पाइप चुरा ले गए। नलकूप स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।