फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धविक्षिप्त युवती की इज्जत लूटने वाले पर खाकी मेहरबान

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्धविक्षिप्त युवती की इज्जत लूटने वाले पर खाकी मेहरबान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दरिंदगी की एक घटना के 11 वें दिन भी केस नहीं दर्ज की गई। इससे परेशान पीड़िता के भाई ने शुक्रवार को एसपी से कार्रवाई की मांग की है। पूरामुफ्ती इलाके के एक युवक ने बताया कि उसकी बहन की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती है। पीड़ित की मानें तो 14 जनवरी को उसकी बहन भटककर खेतों की ओर चली गई थी। वहां पहले से मौजूद पड़ोस के एक युवक ने उसे दबोच लिया और दुराचार किया। शोर पर ग्रामीणों को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया कि घटना की शिकायत उसी रोज स्थानीय पुलिस से की गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के बजाए दूसरे दिन आने के लिए कहा। आरोप है कि दूसरे दिन डांटकर भगा दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें