फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से युवकों ने किया सामूहिक दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता से युवकों ने किया सामूहिक दुराचार
विज्ञापन

-अदालत के आदेश पर पिपरी पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। पिपरी इलाके की एक विवाहिता के साथ महीने भर पहले पड़ोसी युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। पीड़िता शिकायत लेकर थाने गई तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। शुक्रवार को अदालत के आदेश पर पिपरी पुलिस ने आरोपी तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता 27 अगस्त की शाम घर पर अकेली थी। आरोप है कि परिवार के अन्य लोग खेत में गए थे। इसी दौरान बहाने से पड़ोस के तीन युवक जबरन दरवाजा खुलवाकर घर के भीतर आए और इसके बाद सामूहिक दुराचार किया। दरिंदगी के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घर लौटे परिजनों को विवाहिता ने आपबीती बताई तो लोग सन्न रह गए। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने डांटकर भागकर दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर शुक्रवार को पिपरी पुलिस ने तीन आरोपी युवकों के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



बाजार गई किशोरी से छेड़खानी
मंझनपुर (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी शुक्रवार दोपहर स्थानीय बाजार खरीदारी करने के लिए गई थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक पहुंचा और छेड़खानी करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो युवक मारपीट करने पर आमादा हो गया। शोर शराबा सुन मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घर पहुंची किशोरी आपबीती परिजनों को बताते हुए थाने पहुंची। पीड़ित किशोरी से तहरीर लेकर पुलिस घटना छानबीन शुरू कर दी है।


असलहे से लैश बदमाशों ने किसान को दौड़ाया
ग्रामीणों के घेराबंदी पर फायर करते हुए भागे बदमाश, तहकीकात में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
सैनी के कनवार गांव में बृहस्पतिवार रात खेत की ओर गए किसान को असलहे से लैश बदमाशों ने दौड़ा लिया। शोर शराबा सुन ग्रामीणों ने घेराबंदी शुरू की तो बदमाश फायर करते हुए भाग निकले। पीड़ित किसान से तहरीर लेकर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गांव का भैयालाल बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे खेत की ओर गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने किसान को दबोचने का प्रयास करते हुए दौड़ा लिया। चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू की। खुद को चंगुल में फंसता देख बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। देर रात ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने बदमाशों की धर पकड़ के लिए नाकेबंदी की पर कहीं सुराग नहीं लगा। किसान से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



दबंगों ने पिता-पुत्र को तमंचा लेकर दौड़ाया
मंझनपुर (ब्यूरो)। पश्चिमशरीरा के दानपुर गांव निवासी राकेश का पड़ोसी से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम कब्जे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पिता से झड़प देख संदीप बीच बचाव करने पहुंचा तो दबंगों ने तमंचा लेकर पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें