फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति हत्याकांड: कातिल तक पहुंच गई खाकी!

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सरायअकिल के हासिमपुर किनार गांव में दंपति की हत्या मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। अमर उजाला की आशंका परपुलिस ने सर्विलांस का सहारा लिया तो मामला साफ हो गया। डबल मर्डर के पीछे प्रॉपर्टी विवाद माना जा रहा है। पुलिस जल्द घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


हासिमपुर किनार गांव में रहने वाले मोलई और उसकी पत्नी दुखनी देवी की बुधवार रात हत्या कर दी गई थी। मोलई अपने बड़े बेटे जगतपाल के साथ नलकूप में परिवार समेत रहता था। इस मामले में सरायअकिल पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही थी। पुलिस को पता चला कि मोलई का बड़ा बेटा जगतपाल नौ दिन पहले अपने परिवार के साथ चरवा इलाके में ससुराल गया था। मामले में पुलिस को कोई नया सुराग नहीं लग रहा था। अमर उजाला ने इस बाबत आठ जून के अंक में अपनों की कॉल डिटेल में छिपा डबल मर्डर का राज शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। पुलिस ने इसी दिशा में जांच शुरू की तो मामले का लगभग खुलासा हो गया। पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लिया। पहला शब्द रात 12 बजे का था। इसमें मोलई के परिवार के करीबी को फोन किया गया। फोन करने वाले ने बताया कि मौके पर पहुंच गया हूं। रात तीन बजे दूसरी कॉल में उसी करीबी को फोन कर बताया गया कि काम हो गया है। अंतिम दफा सुबह तकरीबन सात बजे उसी करीबी से पूछा गया कि कब आ रहे हो? एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि सर्विलांस के जरिए पुलिस को अहम क्लू मिले हैं। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही डबल मर्डर का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें