फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत मंझनपुर का लिपिक बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत मंझनपुर का लिपिक बर्खास्त
विज्ञापन

-राज्यपाल के निजी सचिव ने कार्रवाई के लिए डीएम को लिखा था पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर पंचायत मंझनपुर में तैनात वरिष्ठ लिपिक को बर्खास्त कर दिया गया है। फर्जी तरीके से नियुक्ति की शिकायत पर राष्ट्रपति के निजी सचिव ने कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा था। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को जांच के बाद अध्यक्ष ने कार्रवाई कर दी।
मंझनपुर टाउन एरिया में तैनात रहे पंप चालक बाबूलाल ने बताया कि मूृलत: कानपुर शहर निवासी श्यामबाबू केसरवानी के मामा सचिव नगर पंचायत थे। उनसे सांठगांठ करके श्यामबाबू ने वर्ष 1988 में वरिष्ठ लिपिक के पद पर नौकरी हथिया ली थी। इसकी शिकायत कुछ ही महीनों बाद एक संस्था ने आयुक्त से कर दी। मामले की जांच के बाद तत्कालीन अध्यक्ष नजीर अहमद ने श्यामबाबू को बर्खास्त कर दिया। इसके बाद श्यामबाबू ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी और स्थगन आदेश लेकर नौकरी करता रहा। 12 जुलाई वर्ष 2001 को अदालत ने याचिका खारिज कर दी। कोर्ट का आदेश छिपाकर इसके बाद भी श्यामबाबू पद पर बना रहा। न्यायालय के निर्देश की भनक लगने पर अध्यक्ष नजीर अहमद ने फिर से श्यामबाबू को बर्खास्त कर दिया। चेयरमैन महताब आलम ने बताया कि जांच के बाद लिपिक को बर्खास्त कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

जयंती पर याद किए गए छत्रपति शिवाजी महराज
मंझनपुर (ब्यूरो)। वीर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज की सोमवार को जयंती मनाई गई। सैंता गांव में लोक कल्याण जन विकलांग सेवा समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए संस्था प्रबंधक उमेश चंद्र कुशवाहा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज वीर होने के साथ समाज के प्रहरी भी थे। उनके बताए रास्ते पर चलकर जनकल्याण हो सकता है। इस मौके पर दीनदयाल कोरी, शिवाकांत, बद्री प्रसाद, पुष्पा देवी, राकेश चंद्र, नीलम देवी आदि मौजूद रहे।
-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें