फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर के भाई ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर के भाई ने की खुदकुशी
विज्ञापन

रिश्तेदारों व पुलिस को खुद ही दी सूचना, एंबुलेंस पहुंचने से पहले हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पइंसा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर जवई गांव के एक युवक ने मंगलवार रात जहर खा लिया। इसके बाद युवक ने रिश्तेदारों को फोन करके जानकारी भी दी। यूपी 100 डॉयल पुलिस को भी बताया कि उसने जहर खा लिया है और वह मरने वाला है। देर रात पुलिस जब तक एंबुलेंस लेकर पहुंचती, युवक की मौत हो गई। मृतक सब इंस्पेक्टर का छोटा भाई है।
मिर्जापुर जवई निवासी भानु प्रताप सिंह रिटायर्ड शिक्षक हैं। उनका बड़ा बेटा राजकिशोर मुगलसराय थाने में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। छोटा बेटा नरसिंह (22) घर में ही रहता है। किसी बात से नाराज होकर नर सिंह ने मंगलवार रात घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। उस समय पिता घर में नहीं थे। हालत बिगड़ने लगी तो नरसिंह ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर बताना शुरू किया कि उसने जहर खा लिया है और उसकी मौत हो जाएगी। इससे रिश्तेदार परेशान हो गए। रात करीब 11 बजे के बाद नरसिंह ने यूपी 100 डॉयल के कंट्रोल रूम को फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया है। सूचना पर पुलिस एंबुलेंस लेकर देर रात घर पहुुंची, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




घर से गायब हुआ बालक
मंझनपुर (ब्यूरो)। करारी के सेसा निवासी मंगल सिंह का 12 वर्षीय भतीजा सौरभ बुधवार करीब तीन बजे घर से लापता हो गया। देर शाम तक परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। आसपास स्थित रिश्तेदारों को भी फोन कर पता किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। चाचा की तहरीर पर करारी थाने की पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें