फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले में घायल रामपाल की पत्नी ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नं. 08, 09
विज्ञापन

हमले में घायल रामपाल की पत्नी ने भी तोड़ा दम
मृतक के भाई की तहरीर पर एफआईआर दर्ज, आरोपी हिरासत में
पुलिस ने कहा, अवैध संबंधों के चलते की गई दंपति की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पूरामुफ्ती इलाका दोहरे हत्याकांड से थर्रा गया है। रविवार रात चाकुओं से किए गए हमले में मौत का शिकार रामपाल की पत्नी ने भी अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। उसके पेट में चाकू घोंपा गया था। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंधों के चलते दंपति को मौत के घाट उतारा गया है।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर पुरैनी गांव का रामपाल मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। उसके भाई रोशन ने बताया कि रामपाल की बीवी सोनी का पड़ोसी गन्ना और इलाके के ही कोइलहा गांव में रहने वाले श्रीचंद्र से अवैध संबंध था। महीने भर तक सोनी श्रीचंद्र के साथ बतौर पत्नी रही भी। चार रोज पहले ही वह श्रीचंद्र के घर से रामपाल के पास आई थी। इसके बाद श्रीचंद्र व गन्ना सोनी पर लगातार अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे। रविवार रात सोनी को जबरन साथ ले जाने के लिए उसके घर पहुंचे। बीवी को ले जाने का विरोध करने पर चाकुओं से गोदकर रामपाल को मौत के घाट उतार दिया। ऐतराज जताने पर सोनी के पेट में भी चाकू घोंप दिया गया। अस्पताल ले जाते वक्त सोनी की मौत हो गई। मामले में रोशन की तहरीर पर श्रीचंद्र और गन्ना के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। हिरासत में लेकर पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। चाकू भी बरामद कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें