फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाट्सएप पर दोस्ती कर होटल में किया छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। वाट्सएप पर चैटिंग के दौरान एक युवक की दोस्ती प्राईवेट कंपनी में काम करने वाली युवती से हो गई। बृहस्पतिवार को युवक ने युवती को मिलने के बहाने स्थानीय एक होटल में बुलाया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ अभद्रता करने के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के हंगामा काटने पर जुटी भीड़ ने रंग मिजाज युवक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


सैनी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती प्राइवेट कंपनी में काम करती है। कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात पइंसा इलाके में रहने वाले एक युवक से हुई। युवक ने युवती को मोबाइल नंबर हासिल कर वाट्सएप पर चैटिंग शुरू कर दी। युवती का कहना है कि युवक ने बृहस्पतिवार को मिलने के लिए हाईवे स्थित एक होटल पर बुलाया। जब वह उससे मिलने पहुंची तो युवक ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया।

युवती का आारोप है कि होटल में युवक उसके साथ अभद्रता करने के साथ ही अश्लीलता पर आमादा हो गया। युवक की हरकत देख युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। शोरगुल सुन जुटी भीड़ ने आशिक मिजाज युवक को पकड़ कर धुन दिया। सूचना पर सैनी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनोे को पकड़ कर कोतवाली ले गई। कोतवाली पहुंचते ही युवक अपनी गलती के लिए माफी मांगने के साथ ही गिड़गिड़ाना शुरू कर दिया। युवक ने बताया कि वह शादीशुदा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें