फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आया युवक, उड़े चीथड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। मनौरी रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक के चीथड़े उड़ गए। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली क्षेत्र के जानकीपुर गांव का विकास सिंह (22) पुत्र शिवबदन वैवाहिक कार्यक्रमों में वेटरों की सप्लाई करता था। मंगलवार रात आठ बजे के करीब वह मनौरी जाने की बात कहकर घर से निकला। मनौरी रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें