फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्र सरकार की जुमलेबाजी से जनता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोआबा में पहली बार आए सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने कहा कि केन्द्र सरकार की जुमलेबाजी से जनता ऊब चुकी है। 2019 में आवाम 2014 जैसी गलती नहीं करेगी।
विज्ञापन


जिले में प्रथम आगमन पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत हुआ। ओसा चौराहे पर संगठन जिलाध्यक्ष कप्तान यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टीजनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से ही शुरू कर देनी है।

इसके लिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी दें। साथ ही सपा की उपलब्धियां गिनाएं। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस मौके पर साकिब अब्बास, बड़कू, प्रदीप, चरन सिंह, सूबेदार सिंह, इजहार हुसैन, गया प्रसाद, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें