फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोक पर विवाहिता से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू की नोक पर विवाहिता से गैंगरेप
विज्ञापन

- बुधवार शाम पड़ोसी युवकों ने दिखाई दरिंदगी, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल इलाके में बुधवार शाम दरिंदों ने घर में घुसकर विवाहिता के साथ सामूहिक दुराचार किया। दरिंदगी के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी युवक भाग निकले। दूसरे दिन पीड़िता थाने पहुंची। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद पुलिस ने थाने से भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख रविवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता बुधवार शाम घर में अकेली थी। परिवार के लोग धान की कुटाई करने खलिहान गए थे। बताया कि अकेली देख पड़ोस के दो युवक बहाने से घर के भीतर दाखिल हुए। जब तक वह कुछ समझ पाती युवकों ने चाकू दिखाते हुए चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद दबोच कर कमरे में उठा ले गए और इज्जत लूट ली। दरिंदों के चंगुल में फंसी विवाहिता लाख प्रयास के बाद भी कुछ नहीं कर सकी। हवस मिटाने के बाद कहीं भी शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी युवक भाग निकले। देर शाम घर लौटे परिजनों को विवाहिता ने आपबीती बताई तो वे सन्न रह गए। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने गई पर पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख रविवार को पीड़िता मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सरायअकिल कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

------------------------
खेत गई किशोरी से दुराचार की कोशिश
मंझनपुर (ब्यूरो)। महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शनिवार शाम खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा पड़ोस का युवक उसे दबोच कर मनमानी का प्रयास करने लगा। युवक की हरकत देख किशोरी आबरू बचाने के लिए चीख पड़ी। शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर पहुंची किशोरी ने पड़ोसी युवक की करतूत परिजनों को बताई। आरोपी के घर उलाहना देने के बाद पीड़िता की मां ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है।
----------------------
किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी युवक
मंझनपुर (ब्यूरो)। सरायअकिल इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी को पड़ोसी युवक प्रेमजाल में फंसा कर भगा ले गया। सोमवार शाम किशोरी घर से खेत जाने के लिए निकली थी। देर शाम घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला पड़ोस का युवक उसे भगा ले गया है। खोजबीन के बाद थाने पहुंचे पीड़ित पिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।



पत्नी को नहीं मिली बीमे की रकम
बिचौलियों ने फर्जी प्रमाणपत्र लगा मां को दिलाया लाभ
पीड़ित विधवा ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
मंझनपुर (ब्यूरो)। नेवादा ब्लॉक के गोविंदपुर निवासी एक विधवा को पति की मौत के बाद सर्वहित बीमा की धनराशि नहीं मिली। आरोप है कि बिचौलियों की मदद से फर्जी प्रमाण-पत्र के सहारे बैंक से बीमे की रकम सास ने निकाल लिया। शिकायत पीड़िता ने डीएम मनीष कुमार वर्मा से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गोविंदपुर गोरियो निवासी संगीता देवी पत्नी स्व. नितेश कुमार ने डीएम मनीष कुमार वर्मा से शिकायत की। आरोप लगाया कि पति की मौत 17 दिसंबर 2016 को विद्युत लाइन ठीक करते समय हो गई थी। पीड़िता ने किसान सर्वहित बीमा का लाभ पाने के लिए आवेदन किया था। इस धनराशि को बैंक से पीड़िता की सास ने फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर करा लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि एसडीएम चायल के यहां से धनराशि की संस्तुति संगीता देवी के नाम से की गई थी। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए भुगतान की जांच कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पति के बीमे की रकम नहीं मिलने से पीड़िता का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें