फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने डीसीएम चालक समेत तीन को कुचला, मौत 19-32-41

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने डीसीएम चालकों समेत तीन को रौंदा
विज्ञापन

-हाईवे पर सैनी के डोरमा गांव के समीप रविवार सुबह हुआ हादसा
- गाड़ी खराब होने पर साथियों संग सड़क पर खड़ा था डीसीएम चालक
-मध्य प्रदेश से भैंस लादकर आ रहा था अजुहा बाजार, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू (कौशाम्बी)। हाईवे पर डोरमा गांव के समीप रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े डीसीएम चालक और उसके साथियों को रौद दिया। हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। डीसीएम चालक भैंसों की खेप लेकर अजुहा बाजार जा रहा था। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकाें के परिजनों को देते हुए सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मझिगवां मसौली निवासी अजीज खान पुत्र रज्जाक शनिवार रात भैंस की खेप लेकर सैनी के अजुहा बाजार के लिए निकला था। रविवार सुबह करीब पांच बजे सैनी के समीप डीसीएम का टायर बर्स्ट हो गया। इस पर अजीज ने साथ रहे दूसरे चालक राजू निवासी छवारी मध्य प्रदेश से मदद मांगते हुए वाहन को टोचन कर लिया। बताया जा रहा है कि डोरमा गांव के समीप डीसीएम का एक्सल टूट गया। इस पर अजीज के साथ उसके साथी जावेद और राजू खराब गाड़ी को देखने लगे। इसी दौरान इलाहाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े तीनों लोगों को रौंद दिया। हादसे में अजीज और जावेद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि साथी राजू की सांसें अस्पताल ले जाते समय रास्ते में थम गईं। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में डीसीएम चालकों और साथी की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें