फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने तीन घरों से हजारों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारी कस्बे में शुक्रवार रात सेंध काटकर तीन घरों से चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामियों को सुबह हो सकी। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


भरवारी कस्बे के शिशु मंदिर कॉलोनी मोहल्ले का ओम प्रकाश मौर्य पुत्र रामदास मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। शुक्रवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य दशहरा देखने गए थे। इस दौरान पीछे की दीवार से सेंध काटकर भीतर घुसे चोर कपड़ा, बर्तन, बिस्तर व अनाज सहित करीब 20 हजार का सामान उठा ले गए।

चोराें ने ओमप्रकाश के भाई सियाराम के घर से भी लगभग पांच हजार का माल पार कर दिया। पड़ोसी गरीब दास के घर के सामने खड़ी साइकिल उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें