फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप मालिक की पत्नी को चकमा देकर 15 लाख ले उड़ा शातिर

Fri, 11 Jan 2019 12:03 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली के करीब गुरुवार शाम एक पेट्रोल पंप मालिक की पत्नी को चकमा देकर शातिर 15 लाख रुपया नगद ले उड़ा। आरोपी युवक पंप का मैनेजर बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जिले के साथ फतेहपुर में भी दबिश दी। पर, वह पकड़ा नहीं जा सका। पीड़िता ने शातिर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


मंझनपुर इलाके के ओसा निवासी अनिल चौरसिया ने घर के पास ही पेट्रोल पंप खोल रखा है। गुरुवार दोपहर उनकी पत्नी बीना चौरसिया पंप मैनेजर के साथ कंपनी के खाते में जमा करने के लिए 15 लाख रुपया नगद लेकर कोतवाली के बगल स्थित यूनियन बैंक पहुंचीं। बीना की मानें तो बैंक शाखा के भीतर पहुंचते ही मैनेजर कोई कागज लेने जाने की बात कहकर रुपयों भरा बैग लेकर बाहर निकल आया। इसके बाद पहले से खड़ी स्कार्पियो में बैठकर फरार हो गया।

बीना ने स्कार्पियो का नम्बर नोट कर लिया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी प्रदीप गुप्ता ने जिले भर की पुलिस को अलर्ट कर दिया। हालांकि घेराबंदी में स्कार्पियो पकड़ी नहीं जा सकी। मैनेजर फतेहपुर के प्रेम नगर का रहने वाला है। उसकी तलाश में पुलिस ने जिले के साथ फतेहपुर के कई स्थानों पर दबिश दी। पंप मालिक की बीवी ने मैनेजर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें