बलिया। नवागत पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ दुबे ने बुधवार की देर शाम कार्यभार ग्रहण किया। तत्पश्चात गुरुवार को पीआरओ सेल के माध्यम से बताया कि शासन की नीतियों के अनुसार अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण किया जाएगा। जनपद में जो भी घटनाएं घटित हुई होंगी, उसके निस्तारण के लिए समुचित रूप से कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जनपद की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। वहीं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न, छेड़खानी व दुष्कर्म आदि को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। बिहार से सटा बार्डर होने के नाते अपराध व अपराधियों पर विशेष निगहबानी की जाएगी। इसके साथ ही जनसामान्य को नीतिगत सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।