फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए सगाई के बाद तोड़ दिया रिश्ता,केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए सगाई के बाद तोड़ दिया रिश्ता, केस दर्ज
विज्ञापन

युवती के पिता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मंगनी के बाद कम दहेज के लिए एक युवक ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया। रिश्तेदारों की पंचायत के बाद भी वह न तो मंगनी में मिला नकदी-जेवर वापस कर रहा है उल्टा कन्या पक्ष को ही जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने आधा दर्ज लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी और अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती की शादी क्षेत्र के ही खोदायगंज में तय थी। 10 जनवरी को कन्या पक्ष ने बेटी की धूमधाम से सगाई की। लड़के वालों को उपहार में नकदी और जेवरात भी दिया। इसके बाद दहेज की मांग बढ़ाते हुए लड़के वालों ने शादी से इंकार कर दिया। इसे लेकर बिरादरी के लोगों ने पंचायत कर लड़का पक्ष को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। अंत में फैसला हुआ कि वर पक्ष के लोग मंगनी में मिले उपहार व नकद को वापस करें। इस पर वर पक्ष के लोग बिफर पड़े। पैसा व नकद वापस करने के बजाय वह लड़की वालों की ही जान से मारने की धमकी देने लगे। इस पर लड़की के पिता ने सदर कोतवाली सहित एसपी प्रदीप गुप्ता से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने खोदायगंज निवासी बलवंत सिंह, मानसिंह, अमर सिंह, अभय सिंह पुत्रगण भोला, भोला व उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले के विवेचक कामता प्रसाद का कहना है कि दोनों पक्ष का बयान लेने के बाद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें