फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग पार्टी करने निकले युवक की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करारी/पिंडरा। दोस्तों के साथ पार्टी करने निकले युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। लाश जिला अस्पताल में लावारिश की तरह पड़ी थी। शनिवार की देर रात किसी ने घटना की जानकारी युवक के घरवालों को उसी के फोन से दी । परिवार के लोग पहुंचे तो फोन करने वाला युवक लापता हो चुका था। घरवालों ने पुलिस को खबर दी लेकिन वह पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं थे।
विज्ञापन


करारी कस्बे के नेतानगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद उर्फ राजाबाबू पुत्र हलीम शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे घर से मंझनपुर जाने के लिए कहकर निकला था। इसके बाद राजाबाबू के ही फोन से रात करीब 12 बजे किसी ने उसके पड़ोस में रहने वाले निराले को फोन करके एक्सीडेंट की खबर दी। निराले ने यह बात परिजनों को बताई तो वह मौके पर पहुंचे। इसके बाद वह लोग खोजते हुए जिला अस्पताल आए यहां राजाबाबू का शव लावारिश की तरह पड़ा था। राजाबाबू की घड़ी, मोबाइल गायब थी।

रविवार की सुबह उसकी बाइक दीवर कोतारी गांव के समीप गड्ढे में पड़ी मिली। बाइक की बैट्री गायब थी। घटना की जानकारी करारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहले घटना सदर कोतवाली की होने के कारण कार्रवाई करने से मना किया बाद में एसपी के हस्ताक्षेप वह पोस्टमार्टम के लिए राजी हुई। फिलहाल घरवाले पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हैं।
विज्ञापन


11 माह पहले सऊदी से घर आया था राजाबाबू
मंझनपुर। राजाबाबू अपने भाई ताजबाबू के साथ सऊदी में रहकर रोजगार करता था। 11 माह पहले ही वह सऊदी से घर आया था। इन दिनों राजाबाबू के रिश्ते की बात हो रही थी। इसी वजह से वह सऊदी नहीं गया था।

एक पेटी बीयर व आधा दर्जन साथियों पर निगाह
करारी। राजाबाबू की मौत का सच खंगलाने में जुटी करारी पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पता चला कि राजाबाबू के साथ करारी के आधा दर्जन युवक थे। वह करारी से एक पेटी बीयर लेकर पार्टी मनाने की बात कहते हुए मंझनपुर की तरफ निकले थे। पुलिस राजाबाबू के साथियों को भी तलाश कर रही है।

सिर के पीछे लगी चोट और खामोश हो गया राजाबाबू
करारी। राजाबाबू के सिर के पीछे की तरफ चोट लगी थी। माना जा रहा है कि मौत का कारण यही चोट हैं। हत्या की घटना को हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया। लेकिन बाइक कहीं से क्षतिग्रस्त नहीं मिली। हादसा होता है तो राजाबाबू जिला अस्पताल कैसे पहुंचा। अस्पताल तक उसे लाया कौन। किस व्यक्ति ने फोन करके राजाबाबू के पड़ोसी निराले को खबर दी। यह तमाम सारे सवाल घटना की हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं।

इस्लाम का हवाला देकर नहीं देने दी तहरीर
करारी। राजाबाबू की मौत के बाद उसके परिवार के लोग करारी कोतवाली तहरीर देने पहुंचे। तहरीर भी लिखी जा चुकी थी, इसी दौरान एक व्यक्ति पहुंचा और इस्लाम में पोस्टमार्टम हराम होने का हवाला देकर तहरीर नहीं देने दिया। अब सऊदी में रह रहे राजाबाबू के भाई ताजबाबू के वापस आने का इंताजार किया जा रहा है।


राजाबाबू की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुल सकता हैं। घरवाले पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हैं। तहरीर भी नहीं दी गई। तहरीर मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उमाशंकर यादव, कोतवाल-करारी
-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें