फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के अंदर फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, हंगामा
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पहुंचे मायके वालों से हुई हाथापाई
पुलिस ने विवाहिता के शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
फोटो नं-01
अमर उजाला ब्यूरो
कड़ा। सैनी कोतवाली के ईशी का पुरवा (दरियापुर जीता) गांव में रहने वाली विवाहिता का गुरुवार की सुबह घर के अंदर फांसी लटकता शव मिला। घटना की जानकारी पर पहुंचे मायके वालों से वर पक्ष के लोगों से हाथापाई हुई। वह लोग दहेज हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ईशी का पुरवा दरियापुर जीता गांव निवासी गोवर्धन साहू की चार साल पहले शादी फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली अंतर्गत टेकारी गांव की रहने वाली ममता देवी (28) के साथ हुई थी। शादी के ढाई साल बाद दंपति के एक बेटा हर्षित हुआ। ममता अपने पति के साथ अलग मकान में रहती थी। गुरुवार की सुबह गोवर्धन किसी काम से बाहर गया था। दस बजे के करीब लौटा तो घर का दरवाजा खुला पड़ा था। कमरे में ममता का शव फांसी पर लटक रहा था। इस पर गोर्वधन चीख पड़ा तो मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मायके वालों और पुलिस को दी गई। इस बीच मौके पर मायके पक्ष के लोग और ससुराल वालों के बीच मारपीट भी हुई। पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। मायके पक्ष के लोग दहेज के लिए ममता को मार डालने का आरोप लगा रहे थे, लेकिन घटना की तहरीर शाम तक पुलिस को नहीं दी गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर सैनी अनंत प्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके वाले तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन बाद होनी थी देवर की शादी
कड़ा (ब्यूरो)। ममता के देवर महेंद्र की दो दिन बाद बारात जानी थी। घर में शादी की तैयारी हो रही थी। इस बीच किस वजह से ममता ने आत्मघाती कदम उठाया, यह बात किसी के गले हजम नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें