पड़ोसी ने विवाहिता की लूटी अस्मत
-दरिंदगी के बाद शिकायत पर दी जान से मारने की धमकी, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज इलाके में शनिवार की शाम पड़ोसी ने विवाहिता की अस्मत लूट ली। बहाने से घर के भीतर दाखिल हुआ युवक मनमानी के बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोप है कि पुलिस शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसे लेकर पीड़िता सहमी हुई है।
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता शनिवार शाम घर पर अकेली थी। परिवार के साथ रिश्तेदारी गए हुए है। बताया कि रात करीब दस बजे पड़ोस का युवक बहाने से घर के भीतर दाखिल हुआ। परिजनों के बाबत पूछते हुए अकेली देख युवक उसे दबोच कर बंद कमरे में उठा ले गया। इसके बाद मुंह दबाकर आबरू लूट ली। दरिंदगी करने के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर लौट परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता दूरे दिन थाने पहुंची। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद पुलिस ने उसे घर भेज दिया। कार्रवाई नहीं होने से सहमी पीड़िता मंगलवार को मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी अशोक कुमार पांडेय ने एसओ कोखराज को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
-----------------------
दांत काट विवाहिता को किया जख्मी
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी इलाके में रविवार शाम दुराचार में नाकाम युवक ने विवाहिता को दांत काटकर लहूलुहान कर दिया। दोपहर में विवाहिता घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया था। परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता थाने पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है।
------------------------
पड़ोसी के साथ फरार हुई किशोरी
मंझनपुर (ब्यूरो)। चरवा इलाके की एक गांव की किशोरी सोमवार शाम पड़ोसी युवक के साथ फरार हो गई। शाम को वह खेत के बहाने घर से निकली थी। देर रात घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि पड़ोसी युवक के साथ किशोरी कहीं चली गई है। बुधवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-------------------------