फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर युवती की लूटी अस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर।
विज्ञापन

चरवा इलाके की एक युवती को अगवा कर पड़ोसी गांव के युवक ने अस्मत लूट ली। सप्ताह भर मनमानी करने के बाद दरिंदा युवती को गांव के समीप छोड़कर भाग निकला। बृहस्पतिवार को थाने पहुंची पीड़िता की मां ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती 4 जुलाई को खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव का एक युवक उसे अगवा कर ले गया। युवती को अगवा करने के बाद दरिंदा उसके साथ सात दिनों तक मनमानी करता रहा। दरिंदगी के बाद बुधवार शाम युवती को गांव के समीप छोड़कर भाग निकला। दरिंदे के चंगुल से छूटी युवती घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। बृहस्पतिवार को पीड़ित मां बेटी को लेकर थाने पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक राजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


अगवा कर युवती की लूटी अस्मत
पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस


इनसेट
विवाहिता की आबरू का दुश्मन बना देवर
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी इलाके की एक विवाहिता की आबरू का दुश्मन उसका देवर बना हुआ है। आए दिन घर पहुंचकर मनमानी का प्रयास करता है। बृहस्पतिवार दोपहर वह दरिंदगी पर उतारू हो गया। आबरू बचाते हुए विवाहिता ने विरोध किया तो युवक मारपीट करने पर आमादा हो गया। बृहस्पतिवार को थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। शुक्रवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


इनसेट
किशोरी को बहकाकर भगा ले गया पड़ोसी
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को मंगलवार शाम पड़ोसी युवक बहकाकर भगा ले गया। किशोरी घर से खेत की ओर जाने के लिए निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो घटना की जानकारी हुई। बृहस्पतिवार को पीड़ित पिता ने मंझनपुर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें